कन्नौज। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आसकरनपुर्वा के प्राइमरी स्कूल में बच्चों ने मेरी माटी-मेरा देश को लेकर आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत कीं। आजादी के नायक के ऊपर आधारित एक सामूहिक अभिनय व सभी छात्राओं के बीच दीपक सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में नाजरीन, गोल्डी, शिव, पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अक्षांश, प्रतिज्ञा, सत्यम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका सरिता गौतम ने बच्चों को आजादी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि स्कूल में ऐसा कार्यक्रम आयोजित होने से बच्चों को एक नई दिशा भी मिलती है।
स्कूल के बच्चों को देशभक्तों के बारे में जानना जरूरी है। कार्यकृम में अमित श्रीवास्तव, पुष्पा सिंह आदि ने प्रतिभाग किया। संवाद