फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, नए मिले चार मरीज

विज्ञापन
फोटो 15- जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सीएमएस डॉ. शक्ति बसु से जानकारी करते डीएम शुभ्रान्त शुक्ल। स? - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को चार नए मरीज पॉजिटिव मिले, जिससे अब संख्या बढ़कर 23 से 27 हो गई है। वहीं, डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर डेंगू से निपटने की तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिले में 27 डेंगू मरीज हो गए है। इनमें से सात मरीजों का जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। रविवार को डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. शक्ति बसु के साथ डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों से उपचार की जानकारी की।
डीएम ने चिकित्सकों के अवकाश पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोमवार से मरीजों के पंजीकरण से लेकर दवा वितरण करने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी जाए। ताकि मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़े। अगर किसी भी क्षेत्र में डेंगू पॉजिटिव मरीज मिलता है, तो वहां तत्काल छिड़काव कराया जाए।
विज्ञापन

---------
इनसेट---
हालत बिगड़ने पर प्लेट्लेट की मिलेगी सुविधा
जिले में डेंगू के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में प्लेट्लेट की सुविधा की गई है। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि अगर किसी डेंगू मरीज की हालत गंभीर होती है, तो तत्काल प्लेट्लेट चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें