फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: इनकमिंग मशीन दुरस्त, 25 गांव को 30 घंटे बाद मिली बिजली

Wed, 05 Jul 2023 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। ताहपुर बिजली उपकेंद्र की खराब इनकमिंग मशीन को जेई और स्थानीय कर्मचारियों ने सही कर दिया। इसके सही होते ही 25 गांव के ग्रामीणों को 30 घंटे बाद बिजली मिल सकी है। जिससे उपभोक्ताओं ने इस उमस भरी गर्मी में राहत मिली है।
विज्ञापन


बिजली उपकेंद्र ताहपुर पर स्थापित इनकमिंग मशीन में मामूली रूप से सोमवार को खराबी आ गई थी। जिससे उपकेंद्र से जुड़े गावों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी।स्थानीय कर्मचारी ठीक करने में जुटे रहे। मंगलवार मशीन की खराबी को कर्मचारियों ने खोज लिया और खराब स्प्रिंग को बदल दिया गया। इसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। उपभोक्ताओं ने बताया बिजली सप्लाई होने से राहत मिली है और पानी की टंकी से जलापूर्ति भी सुचार रूप से शुरू हो गई है। जेई अरविंद कुमार ने बताया कि इनकमिंग मशीन को दुरुस्त करा दिया गया है। बिजली आपूर्ति सुचारू से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें