फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 05 Jul 2023 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शादी समारोह में शामिल होकर हरदोई जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी जान चली गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव देखकर बदहवास हो गए।
विज्ञापन


सदर कोतवली के करनपुर गांव के रहने वाले प्रदीप की मंगलवार की रात शादी थी। उसी में शामिल होने के लिए हरदोई जिले के थाना सांडी के बागपुर्वा निवासी चचेरा भाई माधौराम बाइक से करनपुर आया था। शादी में शामिल होकर वह मंगलवार रात दो बजे वापस जा रहा था। रास्ते में सदर कोतवाली के ही हैवतपुर-कटरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक से उछल कर दूर जा गिरा। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। बुधवार की सुबह परिजनों को जानकारी दी गई। जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। माधौराम दिल्ली में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही गांव आया था। उसकी तीन बेटियां हैं। सदर कोतवाल प्रभारी अजय मार अवस्थी ने बताया हादसे से जुड़ी कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलती है तो उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें