फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालग्राम में 454 ने कराए नामांकन

Wed, 07 Oct 2015 11:51 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम ब्लाक में बीडीसी के 97 पद के लिए अंतिम दिन तक कुल 454 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। वार्ड 54 रोहली से रेशमा पत्नी विश्राम सिंह का एकमात्र पर्चा दाखिल हुआ। इससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन


पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह यादव की पत्नी जिला पंचायत सदस्य अनीता यादव ने वार्ड 29 मझपुरवा और पूर्व ब्लाक प्रमुख राजा गजेंद्र सिंह यादव ने वार्ड 43, 45 व 56 में नामांकन किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख गजेंद्र सिंह यादव की पत्नी संध्या यादव ने वार्ड 45, 49, 53 और 57 से नामांकन किया।

वार्ड 29 मझपुरवा से बलवीर और उनकी पत्नी सोनी ने पर्चा भरकर एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी बिगुल फूंका। वार्ड 21 तेराजाकेट में मीना देवी और उनकी बहू पवन ने एक-दूसरे के खिलाफ नामांकन किया। वार्ड 26 डुडवा बुजुर्ग में सास शकीला बेगम व उनकी बहू अंजुम चुनाव मैदान में उतरी हैं।
विज्ञापन


वार्ड 31 मझपुरवा में एतफाक व उनके जीजा रिफाकत आमने-सामने होंगे। मझपुरवा के वार्ड 32 में आहद और उनकी पत्नी कमरूल ने नामांकन करके एक-दूसरे के खिलाफ आवाज बुलंद की। वार्ड 33 मझपुरवा में इकलाख और उनके पुत्र इफ्तखार आमने-सामने होंगे।

वार्ड 51 सराय प्रयाग में अजबेग यादव व उनके पुत्र मोहित के बीच बीडीसी के लिए मुकाबला होगा। वार्ड 52 नरुइया में नरहरि सिंह और उनकी पत्नी सरस्वती के बीच चुनावी जंग होगी। वार्ड 70 व 72 अनारक्षित थे, पर यहां किसी सामान्य वर्ग के व्यक्ति ने पर्चा नहीं भरा।

सभी पर्चे ओबीसी के लोगों ने भरे। वार्ड 71 व 74 महिला के लिए आरक्षित था, पर यहां किसी सामान्य महिला ने पर्चा नहीं भरा। वार्ड 87 में आठ, वार्ड 29 में नौ, 61 में  सर्वाधिक 10 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। यह जानकारी आरओ अभिनंदन सिंह ने दी।

इस दौरान बीडीओ पंकज यादव, सेक्टर मजिस्ट्रेट शिवबरन पाल ने व्यवस्था देखी। उधर, गुगरापुर ब्लाक क्षेत्र में 33 पदों के लिए 243 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। बीडीओ गिरीश चंद्र दुबे, चौकी प्रभारी रजनेश यादव, चौकी प्रभारी माौजमपुर अरुण कुमार ने व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें