अखिल भारतीय जन शिक्षा समिति कानपुर प्रांत की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया।
समापन पर मुख्य अतिथि फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने विजेता इटावा के
खिलाड़ियों को चैंपियनशिप प्रदान की।
शिशु वर्ग में धीरज झांसी और बालिका
में माधुरी इटावा ने अव्वल स्थान पाया। बाल वर्ग में अशोक चित्रकूट व
बालिका में दीक्षा कन्नौज ने पहला स्थान पाया। 176 बालक व बालिकाओं ने
खेलकूद में दमखम दिखाया। कानपुर प्रांत के प्रदेश निरीक्षक धीरेंद्र सिंह
ने विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया।
प्रदेश महामंत्री
वीरेंद्र सिंह, कानपुर प्रांत के संभाग निरीक्षक शिव शंकर सिंह, बुंदेलखंड
संभाग के संभाग निरीक्षक सूरजदीन समेत गिरजेश पाठक, प्रबंधक युगल किशोर
अवस्थी, प्रताप नरायन मिश्र, बलवीर सिंह, छुन्नूलाल कनौजिया, वीरेश कुमार,
प्रभूदयाल, अजय कुमार, अरुण सिंह आदि मौजूद थे।