तालग्राम में मोहर्रम पर इमली तले इमाम चौक से
खलीफाओं ने अखाड़े में गाजेबाजे के साथ करतब दिखाते हुए मातमी आलम में
ताजिए जुलूस निकालकर हुसैन की यादें ताजा कीं। समाजसेवियों ने पांडाल लगाकर
लोगों को शर्बत पिलाया, वहीं पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
शनिवार
को दोपहर गढ़ी गोखर इमामबाडे़ से नईक अंसारी, महबूब असलम व इशरार
गांधीनगर, इश्तियार खां इमले तले, इकबाल नगर के पप्पू शाह, मदरसा अरबिया
फैजुल उलूम के अशरफ, बजरिया के नन्हें उस्मानी, होली मोहल्ला के अतीक अहमद
समेत कई ताजिएदारों ने अपने-अपने ताजिए सजाकर खलीफा शुभान खां व कयूम खां
की सरपरस्ती में जुलूस के शक्ल में गढ़ी गोखरन बड़ा बाजार आदि ददि घूमते हुए हुसैन के नारे लगाते हुए
तलवारीबाजी व लकड़ी के करतब दिखाए गए। शांतिपूर्वक निकले ताजियों का रास्ते
में अकीदतमंद लोगों ने शर्बत व मिष्ठान स्टाल लगाकर बांटे।
शाम को
ताजिए कर्बला पहुंचकर दफन किए गए। कस्बा इंचार्ज संजीव चौहान, एसआई
शिवभगवान के अलावा भारी पुलिसबल मौजूद रहा। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष राजू
अंसारी, सभासद परवेज, असलम, शकील, हाजी इरशाद, हाजी रईस अहमद, नईम मंसूरी,
इखलाख वारसी, डॉ. तौकीर वारसी, कमरुद्दीन मंसूरी, इशरार खान, चुनमुन, ऊरेज
मास्टर आदि मौजूद थे, वहीं रसूलाबाद में इमाम चौक से खलीफा, मुन्ने खां,
शकील खां, मजीद की अगुवाई में ताजिए जुलूस निकाले गए।