फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ससुरालियों पर लगाया मारपीट कर बहन की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सौरिख। एक साल पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती के साथ ससुरालियों ने जमकर मारपीट की। विवाहिता ने फोन से मामले की जानकारी अपनी बहन को दी। सोमवार को पीड़ित बहन को फोन कर थाने आ रही विवाहिता रास्ते से लापता हो गई। थाने पहुंची युवती की बहन ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पड़ोसी गांव के प्रवेन्द्र उर्फ अभिनव के साथ प्रेम विवाह किया था। विवाहिता की बहन ने पांच मार्च 2022 को उसके अपहरण का रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। युवती का आरोप है कि रविवार चार जून को प्रवेंद्र ने उसकी बहन को रास्ते से हटाने के लिए अपने परिजनों के साथ मिलकर सिर पर तमंचा लगाकर बहन को जान से मारने की नियत से जमकर पिटाई की थी। इसकी जानकारी उसने बहन ने उसे फोन से दी। सूचना पर 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने विवाहिता को समझा बुझाकर घर भेज दिया। दूसरे दिन सोमवार को उसकी बहन शिकायत लेकर थाने जा रही थी, तभी रास्ते से लापता हो गई। गायब विवाहिता की बहन ने थाने पहुंच कर हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट पहले से ही दर्ज है। विवाहिता मायके और ससुराल दोनों जगह रहना चाहती है, लेकिन मायके वाले तैयार नहीं हैं इसलिए अक्सर ससुराल में दोनों के बीच मारपीट होती है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें