फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दहेज के लिए पीटा, तलाक देकर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरसहायगंज। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी देने के साथ ही तीन तलाक दे दिया गया। मामले में पीड़िता ने एएसपी के आदेश पर पति सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कस्बा बिल्हौर के मोहल्ला किदवई नगर निवासी शमशुद्दीन ने पुत्री नाजिया बानो का विवाह कुछ समय पहले गुरसहायगंज कोतवाली के गांव मिरगावां निवासी नबी रजा के साथ किया था। दर्ज कराए मुकदमे में नाजिया बानो ने बताया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति नबी रजा, मैनुद्दीन, गुलाम रसूल, मुस्तफा, इनायत हसन, नफीसा, नाजरीन और जमीला बेगम अक्सर उत्पीड़न करते रहते थे। कई बार उन लोगों ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामला ना बनने पर छह मई को ससुराल से निकाल दिया और तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज के लिए पति ने पीटा, रिपोर्ट दर्ज
ऐसी ही एक और घटना में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरेंद्रपुर निवासी जयपाल सिंह ने पुत्री शालिनी का विवाह थाना कमालगंज के कुंड पुरवा निवासी अजीत कुमार के साथ किया था। कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में शालिनी ने कहा है कि दहेज की मांग को लेकर पति अजीत कुमार, सास गुड्डी देवी के अलावा राहुल, सरोज और हुकुम सिंह अक्सर मारपीट करते रहते थे और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें