मदरसा दारुल उलूम गौसिया का 18वां सालाना जलसा 15 मई को होगा। इसमें देश-विदेश के उलमा शिरकत करेंगे। जलसा फरोगे सुन्नियत नेशनल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया जा रहा है।
बुधवार को मोहल्ला सैय्यदवाड़ा स्थित मदरसा दारुल उलूम गौसिया में प्रबंधक मौलाना मुस्तकीम अहमद कादरी ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने बताया कि जलसे की सदारत हजरत सैय्यद उवैश मुस्तफा वास्ती फरमाएंगे। इस जलसे में इस्तांबुल (तुर्की) के शेख नासी तोरबा, जनकपुरी (नेपाल) के शेख अंसार रजा, बहराइच के मुफ्ती शमशुद्दीन, मौलाना मसीउद्दीन गौंडवी, मुंबई के मौलाना असजद रजा, दिल्ली के फरहान नबी सिद्दीकी आदि उलमा शिरकत करेंगे।
जलसे की तैयारियों की जिम्मेदारी मौलाना अजमल ने पदाधिकारियों को सौंप दी। प्रधानाचार्य शमशुल कमर ने बताया कि जलसा 15 मई को रात नौ बजे के बाद शुरू होगा। इस दौरान सैय्यद अनस मियां वास्ती, मौलाना अयाज मिस्वाही, मौलाना गौस मोहम्मद, हाफिज अहसन, मौलाना शाहिद, राशिद, मो. रजा व जैनुल खां मौजूद थे।