फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा से खिलवाड़

Fri, 20 Feb 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है। यही वजह है कि कई असामाजिक तत्व परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंचकर खलल डाल रहे हैं। वहीं पत्रकार बनकर ठगी करने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। एक दर्जन से अधिक केंद्रों पर पहुंचकर धमकाने व सुविधाशुल्क मांगने की शिकायतें सामने आने लगी हैं।
विज्ञापन


छिबरामऊ क्षेत्र में एक स्कूल के संचालक दिनेश गुप्ता ने बताया कि एक कार पर सवार कुछ युवक अचानक परीक्षा शुरू होने के बाद पहुंचे। बगैर कुछ पूछे बताए परीक्षा केंद्र के अंदर घुस गए। किसी ने फोटो खींचना तो किसी ने धमकाना शुरू कर दिया। जब उनका परिचय पूछा गया तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर उन्होंने सहयोगियों के साथ मिलकर उन्हें बाहर निकाला। वहीं कुछ लोग पत्रकार बनकर पहुंचे और ठगी करने की कोशिश की।

इसी तरह पत्रकार बनकर परीक्षा केंद्रों पर जाकर प्रबंधकों व केंद्र व्यवस्थापकों से उगाही का प्रयास करने वाले आपराधिक तत्व अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय हो गए हैं। छिबरामऊ, तिर्वा, गुरसहायगंज व तालग्राम क्षेत्र के कई केंद्रों पर इस गिरोह के सदस्य पहुंचे। पहले तो केंद्र व्यवस्थापक डर गए लेकिन बाद में छानबीन की तो हकीकत सामने आ गई। इस पर केंद्र व्यवस्थापकों ने जिला प्रशासन से इस गिरोह पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा कि परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी बाहरी तत्व को प्रवेश की इजाजत नहीं है। यदि कोई जबरन या गलत तरीके से परीक्षा केंद्र के अंदर घुसता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी। इस संबंध में सभी सीओ, थानेदारों व कोतवाली प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई उगाही करने की लिखित शिकायत करता है तो ठगी करने वालों पर मुकदमा लिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें