फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हर गांव में बनेगी पक्की सड़कें’

Sat, 16 Jan 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा है कि हर गांव में पक्की सड़कें बनेंगी। साथ ही घर-घर बिजली की रोशनी पहुंचाई जाएगी। वह शुक्रवार को गांव टड़हा के पंचायत घर में आयोजित ग्रामीणों की सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि प्रदेश सरकार शहरों की तरह गांवों में भी सुविधाएं पहुंचा रही है।
विज्ञापन




पेयजल संकट दूर करने के लिए पानी की टंकी बनवाई जा रही हैं। स्कूलों में शिक्षकों की कमी की भरपाई भी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली देने की पहल हो रही है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण राम विलास, अरविंद सिंह, राधेश्याम, सुखराम आदि ने विधायक से कोटेदार की शिकायत की। आरोप लगाया कि राशन वितरण में भारी अनियमितता हो रही है।



बीपीएल व अंत्योदय कार्डधारकों को कम राशन दिया जा रहा है। उन्होंने जांच कराकर दोषी कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर ग्रामीणों को जांच करवाकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया गया। इस मौके पर प्रधान प्रेमचंद्र वर्मा व बंटू दुबे ने विधायक समेत सभी पदाधिकारियों का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।
विज्ञापन




कार्यक्रम में सपा के जिला सचिव अशोक चौहान के अलावा सुग्रीव सिंह, रामप्रकाश गांधी, मंजीत सिंह, घारम सिंह, विशुनदयाल सविता, सुधीर मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, चंद्रकांत, वीरपाल व सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें