कन्नौज। शहर की तंग गलियों के चलते दिवाली की शाम पल-पल जाम लगा। भ्रमण पर निकले एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन कर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी।
सोमवार शाम करीब सात बजे एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने शहर के लाखन तिराह और अजयपाल रोड का भ्रमण किया। शहर में लगे जाम पर उन्होंने ट्रैफिक पुलिस केे फटकार लगाई। इसके बाद फूलमती चौराह पर पुलिस ने बैरीकेडिंग कर दी। यहां से शहर की ओर बड़े वाहनों पर रोक लगा दी। हाजीगंज और पाठकाना जाने वाले वाहनों को एसबीएस कॉलेज होते हुए ईदगाह से रवाना किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस ने सदर कोतवाली के पास बैरीकेडिंग की। यहां से चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी। शेखपुर होते हुए वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि 27 अक्तूबर यह डावर्जन प्रभावी रहेगा।