क्षेत्र के ग्राम करनौली के मौजा बंजारनडेरा में असलहों से लैस पड़ोसी गांव
के लोगों ने हमला बोल दिया। फायरिंग कर दहशत फैलाई और कई छप्परों में आग
लगा दी। महिलाओं से अभद्रता की और लाठी डंडे से पीटा। छह महिलाओं समेत कई
लोग घायल हो गए हैं।
ग्राम पंचायत करनौली के मौजा
बंजारन डेरा निवासी युवक को सोमवार सुबह पड़ोसी गांव भोला नगरिया निवासी
युवक ने बाइक से टक्कर मार दी। इस बात को लेकर दोनोें के बीच विवाद हुआ।
सूचना पर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। बीच बचाव के बाद मामला शांत हो
गया।
देर शाम भोला नगरिया के लोग लामबंद हो गए और लाठी डंडे लेकर मौजा
बंजारन डेरा पहुंचे। हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। फायरिंग कर दहशत
फैलाई। महिलाओं ने विरोध किया तो उन्हें भी पीटा। छप्परों में आग लगा दी।
गांव के अखिलेश की घर के बाहर खड़ी बाइक को तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर
लिया।
बंजारन डेरा निवासी विनोद ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने घर में घुसकर
महिलाओं के साथ अभद्रता की। मारपीट में लज्जावती पत्नी जौहरी, प्रेमवती
पत्नी दारोगा सिंह, पूजा पत्नी अवधेश, किरन पुत्री जौहरी, पंक्षी पुत्री
हरीकिशन, आशा पत्नी पिंटू, शकुंतला पत्नी कोमल सिंह समेत कई अन्य लोग घायल
हो गए।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस गांव में पहुंची तो हमलावर भाग निकले।
बाद में लज्जावती ने पड़ोसी गांव भोला नगरिया के कई लोगों के खिलाफ
कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में डाक्टरी परीक्षण
कराया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा
रही है।