फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीनों के साये में निकली विसर्जन यात्रा

Sun, 25 Oct 2015 11:48 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे पर बज रहे देवी गीतों पर भक्तों ने मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा निकाली। दोपहर में मोहल्ला रामनगर से शुरू हुई विसर्जन यात्रा सौरिख रोड स्थित ककरारी तालाब तक गई। यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस और पीएसी साथ चल रही थी।
विज्ञापन


 मोहल्ला रामनगर में गौरीनाथ मंदिर परिसर में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा की रविवार को पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन यात्रा का शुभारंभ हुआ। डीजे पर बज रहे देवी गीतों पर शोभायात्रा में शामिल महिलाएं और युवक थिरकते हुए चल रहे थे। बीच-बीच में जय माता दी के उद्घोष से भी वातावरण गुंजायमान हो रहा था।

इस बार आयोजकों ने प्रतिमा को एक गाड़ी पर सजाया और उसे स्वयं रस्सों के सहारे से खींचते हुए तालाब तक ले गए। यात्रा के दौरान भक्त रास्ते पर झाड़ू लेकर सफाई करते चल रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के तौर एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित के नेतृत्व में कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल, महिला पुलिस और पीएसी बल के साथ विसर्जन यात्रा में साथ चल रहे थे।
विज्ञापन


शोभायात्रा के दौरान सादा वर्दी में भी पुलिस बल लगा था। इसके अलावा यात्रा की वीडियोग्राफी कराई जा रही थी, वहीं दूसरी ओर खुफिया विभाग भी पूरी नजर लगाए हुए था। नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए यात्रा सौरिख स्थित ककरारी तालाब पर पहुंची। वहां पर विधि-विधान से माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

इस दौरान नरेंद्र शर्मा, आशीष पाल, गोपाल दास, सीटू, योगेंद्र त्रिपाठी पारुल, श्रीप्रकाश गुप्ता, अमित गुप्ता, अनिल गुप्ता, चंदन पाल, रोहित, मधु, ममता, सविता, पप्पी, पूनम, भगवानदास शर्मा, कैलाशचंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें