फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों पर करें फौरन कार्रवाई

Sat, 24 Jan 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली में शनिवार को अपराध समीक्षा बैठक क्षेत्राधिकारी सदर ने ली। इस दौरान गैंगेस्टर समेत कई शातिर अपराधियों के रिकार्ड खंगाले। कोतवाली प्रभारी से अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी सदर करन सिंह दोपहर बाद सदर कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने कोतवाली क्षेत्र के एक-एक चौकी प्रभारी को बुलाकर उनके क्षेत्र में हुए अपराधों के बारे में जानकारी ली। अब तक मामलों की विवेचनाओं में अपराधी पकड़े गए या नहीं, मामला न्यायालय तक पहुंचा या नहीं समेत कई बिंदुओं पर पूछताछ की।

अपराध सख्या समेत अपराधों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान गुंडाएक्ट कितने के खिलाफ किया गया, शराब, तमंचा सहित कई अन्य अपराधों में कितने लोगों को बंद किया गया, मिनी गुंडाएक्ट की कार्रवाई कितने लोगों पर हुई, गैंगेस्टर के अपराधी जेल में हैं या बाहर निकल आए हैं, प्रत्येक बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक शातिर अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई कराएं, जिससे वे बाहर निकलकर दोबारा अपराध न कर सकें। इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव, रामप्यारे समेत कई अन्य उप निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें