फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर छात्र के पिता ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। पश्चिमी मड़ैया कसावां के छात्र की मौत के मामले में पिता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। दावा किया कि बेटे को कोई बीमारी नहीं थी और पिटाई के बाद ही उसकी हालत बिगड़ी थी। दोबारा पैनल से पोस्टमार्टम कराने की भी मांग की। इधर, पुलिस कॉलेज जांच करने पहुंची तो तीनों आरोपी नहीं मिले। उनके फोन भी बंद थे।
विज्ञापन

पश्चिमी मड़ैया कसावां निवासी जहांगीर ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके पुत्र दिलशाद उर्फ राजा (15) की शिक्षकों की पिटाई से मौत हो गई। पोस्टमार्टम में फेफड़ों की बीमारी के कारण मौत होने की बात सामने आई। बुधवार को जहांगीर ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने पिटाई की थी, वे पैसे वाले हैं और उनकी ऊंची पहुंच है। इस वजह से पोस्टमार्टम रिपोर्ट सही नहीं आई।
छिबरामऊ कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि बुधवार को आरएस इंटर कॉलेज पहुंचे, लेकिन कॉलेज में कोई भी आरोपी नहीं मिले। तीनों के फोन नंबर भी मिलाए, लेकिन नतीजा सिफर रहा। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट की बात सामने नहीं आई है। इधर, जहांगीर ने छिबरामऊ के कोतवाल पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें