फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षा जल संरक्षित तो हमारा कल सुरक्षित होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। तालग्राम विकास खंड के सभागार में सेवा पखवाड़ा 2022 के अंतर्गत जल शक्ति अभियान पर ग्रामीणों से चर्चा की गई। इसमें वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्षा जल संरक्षित होगा तो हमारा कल सुरक्षित होगा।
विज्ञापन

वन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से आए वन दरोगा धीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि घर पर लगे सबमर्सिबल से पानी की अधिक बर्बादी होती है। बिजली आने के बाद एक गिलास पानी के लिए भी लोग चलाकर पानी की बर्बाद करते है। घर पर मौजूद जानवरों को नहलाने के लिए उपयोग किया जाता है। वन दरोगा प्रभाकर सिंह ने कहा कि फसलों को समय के हिसाब से बोए। सिंचाई के समय नालियों में पानी बर्बाद न होने दें। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सौरभ यादव ने भी जल संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर वन रक्षक गोविंद सिंह, राजेश, नारेंद्र, कुमार, दुर्गा प्रसाद व करने सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें