फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नहीं दिए पांच लाख रुपये तो विवाहिता को घर से निकाला

Tue, 18 Jul 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। शादी के बाद दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के सरैया सखोंली गांव निवासी कल्पना ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि परिजनों ने पांच वर्ष पूर्व कानपुर देहात जनपद के रसूलाबाद थाने के नरवल गांव निवासी देवेंद्र के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद पति समेत ससुरालीजन पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होते देख पति देवेंद्र, सास सोमवती, ससुर पूरन लाल, जेठ दीपक व जेठानी रीना ने मारपीट कर चार वर्ष के बेटे के साथ चार दिन पूर्व घर से निकाल दिया ओर धमकी देने लगे कि दहेज की मांग पूरी नही करोगी तो दूसरी शादी कर लेंगे। सोमवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें