फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अखिलेश कन्नौज से लड़े तो खुद ठोकेंगे ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। कन्नौज दौरे पर आए सर्वजन सुखाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन

कहा कि अगर कन्नौज से सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे तो उनके खिलाफ पार्टी प्रत्याशी के रूप में वह खुद ताल ठोकेंगे।


राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव ने क्षेत्र के नगला वीरभान, नगला तेज, हदरइया गांव में पहुंचकर हाल ही में मृतकों के परिवार को ढांढस बंधाया। पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने सपा पर हमला बोला। घोषणा की कि सैफई परिवार जहां से लोकसभा चुनाव लड़ेगा वहां से सर्वजन सुखाय पार्टी मजबूत प्रत्याशी उतारेगी।
विज्ञापन

उन्होंने सैफई परिवार पर हमला बोलते हुए बताया कि गाजीपुर से लेकर गाजियाबाद तक पूरे यादव वर्ग को बर्बाद किया केवल परिवार को आबाद किया है। यादव समाज का एक वर्ग इस सच्चाई को जान चुका है। वोट हमारा, राज तुम्हारा अब नहीं चलेगा। ,वर्ग को एकजुट करने के लिए प्रदेश भर में गांव-गांव बैठकें कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान कन्नौज जिलाध्यक्ष प्रिंस यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें