फोटो 14सीएचबीपी55: मंडी चौकी इंचार्ज से वार्ता करते दंपति। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। ससुुराल के दरवाजे पर दो दिन से बेटी के साथ धरने पर बैठी महिला को पति ने 5000 रुपये महीना गुजारा खर्च देने का आश्वासन दिया। इसके बाद विवाहिता ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
ग्राम गुसाईपुर निवासी सुलेखा पाल की 2015 में कस्बा के सुभाष नगर निवासी अवनीश पाल से शादी हुई थी। बेटी के जन्म के बाद पति से विवाद हो जाने पर वह मायके रहने लगी थी।
बीते सोमवार को बेटी को लेकर ससुराल पहुंची थी, लेकिन ससुरालीजनों ने घर में घुसने नहीं दिया था। इसके बाद से वह गेट पर धरने पर बैठ गई थी।
मंगलवार को कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने पहुंचकर विवाहिता से मामले की जानकारी ली थी। बुधवार को कोतवाली में मंडी चौकी इंचार्ज अजब सिंह की मौजूदगी में दंपति की आपस में वार्ता कराई गई।
इसमे पति अवनीश ने सुलेखा को गुजारे के लिए हर माह रुपये देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद सुलेखा ने अपना धरना समाप्त किया और बेटी के साथ मायके चली गई।