फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के वियोग में पति ने गला काटा

Wed, 17 Feb 2016 12:10 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मायके में रह रही पत्नी के घर वापस न आने पर दुखी पति ने ससुराल में ही गला काट कर जान देने की कोशिश की। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कांशीराम कालोनी के ब्लाक नंबर 46 में रह रहे महताब की शादी मोहल्ला लाहौरी टोली (सैयादवाड़ा) की जैनम के साथ हुई थी। पिछले एक सप्ताह से उसकी पत्नी जैनम क्षुब्ध होकर मायके चली गई। मंगलवार को जब उसका पति बुलाने ससुराल गया तो पत्नी ने वापस घर लौटने की बात से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इससे दोनों के बीच  कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ते देख ससुरालियों ने जैनम को भेजने से मना कर दिया। इस बात से खफा महताब ने ससुराल में ही ब्लेड से अपना गला काट लिया। यह देख उसकी पत्नी और अन्य ससुराली घबरा गए। वह खून से लथपथ अपने घर पहुंचा। उसकी हालत देख परिजन दंग रह गए। आननफानन में व्यवस्था कर उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां उसका डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें