फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दुर्लभ प्रजाति के बारहसिंगा पर शिकारी कुत्तों का हमला

Sun, 02 Jul 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
खड़िनी। बरसात के कारण रास्ता भटक कर इलाके में पहुंचे दुर्लभ प्रजाति के बारहसिंगा पर शिकारी कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। सड़क के किनारे पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे में गए नाले में गिर पड़ा। खेतों में काम करने वाले किसानों ने उसे कुत्तों से बचाकर वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बरसात के कारण शनिवार को रास्ता भटक कर एक दुर्लभ प्रजाति का बारहसिंगा हिरन खड़िनी चौकी क्षेत्र के बोझा निजामपुर गांव के पास पहुंच गया। यहां कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। कुत्तों के हमले व खेतों में बंधे तारों में फंसकर वह बुरी तरह से घायल हो गया। कुत्तों के खदेड़ने के कारण वह सड़क के किनारे पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए नाले में गिर पड़ा। इस बीच खेतों में काम कर रहे किसानों ने कुत्तों के झुंड को खदेड़कर उसकी जान बचाई। घायलावस्था में पकड़कर गांव ले आए। इस दुर्लभ प्रजाति के बारहसिंगा को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। बाद में किसानों ने वन विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर हिरन को सौंप दिया। इस संबंध में वन रक्षक अनुज वाजपेयी ने बताया कि कुत्तों के हमले के कारण हिरन के सींगों में चोट लग गई थी। पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. विनोद कुमार की देखरेख में इलाज चल रहा है। पूर्ण रूप से हालत में सुधार होने के बाद सुरक्षित जंगल में छुड़वा दिया जाएगा।

- ग्रामीणों ने बारहसिंगा को बचाकर वन विभाग को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी

Next
AU ऐप में पढ़ें