फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तेज बारिश में एक्सप्रेस वे के डिवाइडर से टकराई दो कारें

Sun, 02 Jul 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। तेज बारिश के दौरान दो कारें आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के डिवाइडर से टकराकर एक कार पलट गई। हादसे में दोनों कारों में सवार 12 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा टीम ने घायलों को निकालकर यूपीडा की एम्बुलेंस में इलाज कराया। क्षतिग्रस्त कारों को टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया।
विज्ञापन

बिहार के मोतिहारी जिले के सरोतर गांव निवासी दीनानाथ साहनी पत्नी बैजयंती देवी, बेटे अगंद, नीतेश, विकास के साथ यमुना नगर हरियाणा कार से जा रहे थे। तेज बारिश के दौरान तालग्राम बॉर्डर किलोमीटर संख्या 160 के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोग मामूली रूप से घायल हो गए। इसके अलावा बिहार के बक्सर जिले के पुरूषोत्तमपुर निवासी कृष्णबिहारी अपनी पत्नी जानकी देवी, बेटे ओमप्रकाश, योगेश, अजय व बहू ममता पत्नी ओमप्रकाश, पौत्र जिगर व पौत्री प्रियंका के साथ दिल्ली जा रहे थे। थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 156 पर तेज बारिश से कार डिवाइडर से टकरा गई। सभी लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा टीम ने सभी घायलों का इलाज यूपीडा की एम्बुलेंस में कराया। दूसरे वाहनों की व्यवस्था कराकर सभी को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें