फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फसल काट रही महिला पर गिरी एचटी लाइन, मौत

Thu, 23 Mar 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। खेत में सरसों की फसल काट रही महिला पर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर पड़ा। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के सरसौनपूर्वा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार की पत्नी ममता (30) गुरुवार की सुबह खेत में सरसों की फसल काट रही थी। इसी बीच तेज हवा चलने से खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर पड़ा। खेत में काम कर रही ममता उसकी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि ममता का पति गुजरात में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। मौके पर पहुंचकर नायब तहसीलदार भारत कुमार मौर्य व लेखपाल हिमांशु पांडेय ने घटना की रिपोर्ट बना कर प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें