फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: इंटरमीडिएट के पांच विषयों का मूल्यांकन पूरा

Thu, 23 Mar 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के दो केंद्रों पर यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। गुरुवार तक इंटरमीडिएट की पांच विषयों की कॉपियों की जांच पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन

केके इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। उप नियंत्रक एके शर्मा ने बताया कि अब तक 77,127 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। कुल 1,31,967 उत्तर पुस्तिकाएं आ चुकीं हैं। 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन का काम तेजी से चल रहा है। दूसरी ओर एसवीएस इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन हो रहा है। दोनों केंद्रों पर परीक्षकों का काफी संख्या में गैरहाजिर रहने का सिलसिला जारी है। हालांकि उप मुख्य परीक्षक की संख्या ठीक-ठाक है। दोनों ही केंद्रों पर तीन लाख से अधिक कॉपियां जांचने के लिए आ चुकीं हैं। उधर, गैरहाजिर रहने वाले कई परीक्षकों का तर्क है कि मूल्यांकन का मेहनताना समय पर न मिलने की वजह से वह नहीं जा रहे हैं। पिछले साल का ही काफी रुपया बकाया है। बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी का भी भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें