फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहाइशी इलाके में टूटकर गिरी एचटी लाइन, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। कस्बे के रिहाइशी इलाके में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से बंदर की आंखों की रोशनी चली गई। सूचना के कई घंटे बाद भी कोई विद्युत कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह लगभग 6:30 बजे चेयरमैन वाली गली के सामने जीटी रोड पर टेंपो स्टैंड के पास हाईटेंशन लाइन का तार तेज स्पार्किंग के साथ टूटकर गिर गया। सुबह का समय होने से अधिकांश लोग घरों के अंदर थे। जो लोग बाहर खड़े थे वह तारों में स्पार्किंग होते देख इधर-उधर भाग खडे़ हुए। लोगों ने तार टूटने की सूचना विद्युत विभाग के कर्मचारियाें को दी। लगभग तीन घंटे बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस बीच इधर से गुजर रहा एक बंदर तार की चपेट में आ गया। वह बुरी तरह झुलस गया। करंट के तेज झटके से बंदर की आंखों की रोशनी चली गई। काफी इंतजार के बाद भी कर्मचारियों के न पहुंचने पर लोगों ने एसडीओ को मामले की जानकारी दी। विद्युत विभाग के कर्मचारियों की उदासीनता का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। नागरिकों के अनुसार कुछ दिन पहले सोसाइटी के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया था। इसकी चपेट में आकर एक लड़की झुलस गई थी। उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें