फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में सेंध लगा नगदी चोरी

Tue, 13 Oct 2015 11:31 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया के पास एक मकान में चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगाकर बक्से में रखी नगदी पार कर दी। गृहस्वामी की मां के जागने से चोर भाग गए।
विज्ञापन


प्रदीप शाक्य पुत्र तुलाराम का मकान बैंक ऑफ इंडिया के पास है। रात में किसी समय चोरों ने उनके मकान के पीछे की दीवार में सेंध लगा दी। चोर कमरे में रखे बक्से के ताले तोड़कर उसमें रखी 11,500 रुपये की नगदी पार कर दी। खटपट की आवाज सुनकर प्रदीप की मां चमेली देवी की आंख खुल गई।
विज्ञापन


आहट पाकर जैसे ही उन्होंने कमरे की ओर देखा तो चोर भाग खड़ा हुआ। उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर परिवार व आस-पड़ोस के लोग भी जाग गए। लोगों के जागने से चोर केवल नगदी ही ले जा सका, जबकि अन्य सामान ले जाने के लिए उसने बांध रखा था जो वहीं छूट गया। पीड़ित ने पुलिस को चोरी की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें