फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, पिता-पुत्र झुलसे, दोनों की मौत

Wed, 04 Oct 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बेटी की शादी के लिए घर में रखे सामान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग को बुझाने में पिता व दो पुत्र झुलस गए। उन्हें नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से कानपुर रेफर किया गया। कानपुर में इलाज के दौरान पिता व एक पुत्र की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन




यह घटना छिबरामऊ नगर के मोहल्ला लाहोरीटोला की है। असलम खां (56) घर में ही मोमबत्ती बनाने का काम करते हैं। 18 अक्तूबर को बेटी की शादी है। इसलिए सभी तैयारी में लगे थे। शादी का काफी सामान खरीद कर रखा था। सोमवार की रात परिवार के सभी सदस्य सो गए। रात 12 बजे शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। शादी के सामान में आग देखकर असलम उसे बचाने लगे। इस कार्य में बेटा आशू (19) व सोनू खां (32) भी जुअ गए पर तीनों आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए और सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू किया। सीओ दीपक दुबे व कोतवाल अजय पाठक मौके पर पहुंच गए। झुलसे असलम खां, बेटे आशू व सोनू खां को 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से असलम खां व आशू को नाजुक हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन कानपुर ले गए। वहां इलाज के दौरान असलम खां व बेटे आशू की मौत हो गई। असलम के परिवार में पत्नी रोशन बेगम के अलावा तीन बेटियां मुन्नी, सहायेवीन, अमरीन व एक बेटा सोनू है। कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के चलते यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें