फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पानी में डूबने से हुई थी होटल कारीगर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। होटल कारीगर आकाश की मौत पानी में डूबने से हुई थी। इसका खुलासा बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस ने जांच के लिए बिसरा भी सुरक्षित किया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सराफान सिरथत गूदरगढ्ढा तालाब से मंगलवार की सुबह होटल कारीगर आकाश कश्यप (25) का शव मिला था। मां पुष्पा ने बेटे की हत्या कर शव को तालाब में फेंकने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आकाश की मौत पानी में डूबने से होने की बात सामने आई है। इसके अलावा उसके बिसरा को भी सुरक्षित किया गया है, जो जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि परिजनों ने युवक के नशे में आदी होने की बात बताई थी। युवक नशे की हालत में पानी में गिर गया हो जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें