फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: इलेक्ट्रानिक गोदाम का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई वारदात, छानबीन में जुटी पुलिस

Wed, 14 Dec 2022 04:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक गोदाम का ताला तोड़कर लाखों के उपकरण चुरा लिए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में बेखौफ चोरों ने इलेक्ट्रानिक दुकान की गोदाम को निशाना बनाया। सीसीटीवी कैमरों की केबल काटने के बाद चोरों ने कीमती उपकरणों को पार कर दिया। सुबह गोदाम में हुई चोरी की जानकारी से दुकानदार के होश उड़ गए। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन

सदर कोतवाली के गाजीपुर्वा निवासी रजत की पूर्वी बाईपास पर इलेक्ट्रानिक की दुकान और गोदाम है। मंगलवार की रात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़ दिया। चोरों ने कीमती केबल, गीजर और इलेक्ट्रानिक उपकरणों को पार कर दिया। इस दौरान चोरी की वारदात कैमरों में कैद हुई। चोरों ने वारदात के बाद कैमरों के केबल काट दिए।
सुबह सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंच कर छानबीन शुरू की। पीड़ित रजत ने बताया कि चोरों ने करीब आठ लाख के उपकरण पार कर दिए। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें