फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के सामने से दिन दहाडे़ स्कार्पियो चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। होटल के बाहर खड़ी स्कार्पियो कार चोरी होने पर हड़कंप मच गया। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

जनपद जालौन के भिटारा निवासी देशराज पुत्र कढ़ोरीलाल शुक्रवार को अपनी स्कार्पियो कार बुकिंग पर लेकर तिर्वा आए थे। कार में जालौन के रातौन सेंगर मोहल्ला निवासी कपिल कटियार पुत्र जगन्नाथ, भवानी राम मोहल्ला निवासी मुकेश कुमार पुत्र शिवकुमार व काशीनाथ मोहल्ला निवासी सरमन पुत्र शिव सिंह सवार थे। कपिल कटियार अपनी मौसी के घर आए थे। तिर्वा तहसील से पहले एक होटल में कार सवार खाना खाने चले गए। यह लोग बाहर निकले तो कार गायब थी। कार चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे। पुलिस ने कार सवारों से पूछताछ की।
विज्ञापन

कार मालिक देशराज ने बताया कि तीन माह पहले सेकेंड हैंड कार खरीदी थी। ट्रांसफर भी नहीं कराया था। वहीं, कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि चोरी का मामला नहीं है। जांच की जा रही है। संभावना है कि किस्त अदा न करने पर कार फाइनेंस कंपनी के लोग उठाकर ले गए हैं। जांच के बाद सही जानकारी सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें