फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: होली स्पेशल ट्रेन का इत्रनगरी में भी ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। होली में प्रवासी घर जाने के लिए ट्रेनों का सफर करते हैं, लेकिन त्योहार से एक माह पहले ही ट्रेनें फुल हो गई। ट्रेनों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक होली स्पेशल ट्रेन संचालित की है, जिसका ठहराव इत्रनगरी में भी दिया गया है।
विज्ञापन


इज्जतनगर मंडल की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि 20 मार्च को होली स्पेशल ट्रेन 09183 मुंबई के बोरीवली स्टेशन से रात 22:50 बजे चलेगी। ट्रेन सूरत, बडोदरा, रतलाम, आगरा, शिकोहाबाद, मैनपुरी और फर्रुखाबाद होते हुए गुरुवार की रात 00:15 बजे कन्नौज पहुंचेगी। इसके बाद कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, भदोही होते हुए वाराणसी पहुंचेगी।
इसके बाद 22 मार्च की दोपहर 14:30 बजे 09184 ट्रेन वाराणसी से चलकर शनिवार रात 01:00 बजे पहुंचेगी और तीसरे दिन सुबह 04:20 पर मुंबई सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का एक, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के तीन, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह, वातानुकूलित तृतीय इकोनाॅमी के चार, एलएसएलआरडी का एक तथा जनरेटर यान के एक कोच सहित 16 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें