जनपद सीमा पर चेकिंग के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट ने एक कार से दस लाख रुपये पकड़े। छानबीन के बाद पता चला कि रुपये बिधूना से बिबिया जलालपुर सिंडीकेट बैंक ले जाए जा रहे थे। इस पर छोड़ दिया गया।
सेक्टर मजिस्ट्रेट मकरंद सिंह यादव, चौकी प्रभारी संतोष कुमार बाजपेई, दारोगा शिवकुमार ने दोपहर करीब दो बजे बिधूना की तरफ से आ रही कार से बक्शे में दस लाख रुपये पकड़े। चालक नरेंद्र सिंह व कार में बैठे दो अन्य लोगों ने बैंक के रुपये होने की बात कही। बैंक के सहायक प्रबंधक मुकेश कुमार व मजहर हुसैन स्टेट बैंक से यह रुपये लेकर ग्राम बिबिया जलालपुर स्थित सिंडीकेट बैंक ले जा रहे थे। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने इसकी सूचना इनकम टैक्स आफीसर संजीव कुमार को दी। बिधूना की दोनों बैंकों के प्रबंधकों से वार्ता के बाद संतुष्ट हो जाने पर शाम चार बजे गाड़ी छोड़ दी गई।