फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर ने की आत्महत्या

Sun, 30 Aug 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में दहशत का पर्याय बन चुके एक हिस्ट्रीशीटर ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को एक मजदूर को गोली मारने के आरोप में पुलिस उसको तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी को लेकर बढ़ता दबाव देख उसने देर रात खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


मूल रूप से जनपद फर्रुखाबाद के ग्राम रजीपुर निवासी शिवशंकर उर्फ शिवा पुत्र मटरूलाल शातिर किस्म अपराधी था। उस पर लूट, हत्या, हत्या के प्रयास समेत करीब 19 मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पिछले बीस साल से वह ग्राम सदारी नगला में रह रहा था। वह क्षेत्र के एक कोल्ड स्टोर में ठेकेदारी करता था। यहीं पर गांव का सुखदेव पल्लेदारी करता था।

शनिवार को सुखदेव शिवा से मजदूरी के रुपये लेने गया था। तगादा करने पर गुस्साए शिवा ने उसको गोली मार दी और फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट घायल मजदूर के छोटे भाई जयदेव ने शिवा और उसके लड़के दीपक के खिलाफ लिखाई थी। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को लेकर कई जगह दबिश दी। पुलिस का दबाव बढ़ते देख शिवा ने रात करीब एक बजे घर में खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले में मृतक की पत्नी शशि ने पुलिस को पति द्वारा आत्महत्या के संबंध में प्रार्थनापत्र दिया है।

कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल ने बताया कि फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज थाने में शिवा की हिस्ट्रीशीट खुली है। उसका नाम हिस्ट्रीशीट संख्या 197 ए पर दर्ज है। उसके खिलाफ कमालगंज थाने में कई धाराओं के 13 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि एक मुकदमा कानपुर के चौबेपुर थाने में धारा 302 व 201 में दर्ज है। इसके अलावा छिबरामऊ कोतवाली में भी हत्या के प्रयास समेत तीन मुकदमे हैं। उसके आपराधिक इतिहास को और खंगाला जा रहा है।

शिवा की तीन पत्नियां और 12 बच्चे
अपराध की दुनिया में पूरी तरह पैर जमा चुके शिवशंकर उर्फ शिवा के तीन पत्नियां मीना, शशि और ब्राह्मणी हैं। इन तीनों से उसके 12 बच्चे हैं। उसकी पत्नी शशि ने बताया मीना के तीन बच्चे और ब्राह्मणी के पांच बच्चे हैं। आयेदिन की पिटाई से क्षुब्ध होकर उसकी पत्नी ब्राह्मणी उसे छोड़कर आगरा चली गई। पहली पत्नी मीना ने भी उसे छोड़ दिया था। उसने बताया एक बार नशे की हालत में शिवा ने उसे भी जान से मारने का प्रयास किया था। तब उसने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने उसे तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया था। दो माह बाद उसकी जमानत हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें