कन्नौज। हरदोई के हिस्ट्रीशीटर और भतीजे की हत्या कर शवों को गंगा नदी में फेंक देने के हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया।
हरदोई के थाना बिलग्राम के गांव महादेवा निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश लाल सिंह और उसके भतीजे मटरू की हत्या कर गंगा नदी में शव फेंक दिए थे। पुलिस ने 28 सितंबर को दोनों के शवों को गंगा नदी से बरामद किए थे। पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले पटियन गांव निवासी फरार आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में अब तक सात लोगों को जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।