फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हिंदू संगठनों ने अक्षत वितरण कर शुरू किया निमंत्रण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। अयोध्या से भेजे गए अक्षत व पत्रक लेकर हिंदू संगठन संगठनों ने नगर के घरों में दस्तक देना शुरू कर दिया है। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर घरों में दीपावली मनाने की भी अपील की।
विज्ञापन


शनिवार की देर रात आरएसएस के जिला प्रचारक अंकित अयोध्या से आया अक्षत कलश लेकर सौरिख रोड स्थित मां कालिका देवी मंदिर पहुंचे। उसके बाद बैंडबाजों के साथ निकली कलश यात्रा सौरिख तिराह, पीपल चौराहा व विशुनगढ़ रोड होने ते हुए गंगेश्वनाथ मंदिर पहुंची। मंदिर में विधि विधान से कलश की स्थापना की गई। सोमवार को जिला प्रचारक अंकित के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी व हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने घरों में अक्षत व पत्रक लेकर दस्तक दी।
इस मौके पर अवधेश भदौरिया, हिंदू जागरण मंच जिलाध्यक्ष संजय भदौरिया, मिलन शुक्ला, विघ्नेश वर्मा, गौरव, ललुआ तिवारी, आशीष तिवारी, विश्वनाथ तिवारी, दीपक दुबे, रजनीश समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं हसेरन कस्बे में भी अक्षत व पत्रक वितरण अभियान शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें