फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में बिना हेलमेट वाहन बाइक चलाने पर न हो चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। नगर में बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर चालान काटना गलत है। छोटी-छोटी दूरी तक जाने के लिए हेलमेट न लगाने पर कार्रवाई न की जएगी। वहीं, नगर में डग्गामार वाहनों का प्रवेश बंध हो। इससे जाम न बन सके। यह समस्या व्यापारियों ने कोतवाली में बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

रविवार शाम कोतवाली प्रभारी नागेंद्र पाठक ने व्यापारियों के साथ बैठक की। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजेश गुप्ता ने कहा कि नगर के अंदर बिना हेलमेट बाइक चलाने पर चालान पर आपत्ति की। नगर में जाम से निजात पाने के लिए वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू किए जाने की बात कही। तहसील अध्यक्ष बृजेश कौशल ने कहा नगर में लगने वाले जाम के लिए डग्गामार वाहन दोषी है। डग्गामार वाहन नगर में घुसने से रोका जाए। सुशील दुबे ने नो इंट्री को प्रभावी ढंग से लागू किए जाने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार पाठक ने कहा हेलमेट पहनना सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी है। बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले का चालान जरूर किया जाएगा। उन्होंने जाम की समस्या से निपटने के लिए सोमवार से नो इंट्री का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सर्दी के मौसम और कोहरे के चलते दुकानों में रात्रि में चोरी होने की संभावनाएं अधिक हो जाती है, इसलिए दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवा लें। इससे किसी भी घटना को देखकर अपराधियों को पकड़ा जा सके। इस दौरान धर्मेंद्र कौशल, अनुराग गुप्ता, राजीव चौहान, परशुराम देवल, नीरज मिश्रा, राजीव चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें