फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो इंट्री में घुसे भारी वाहन, लगा जाम

Tue, 21 Apr 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर लगने वाले जाम से कसबे के लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। पुलिस के लचर रवैये के कारण लोगों को हर रोज जाम से जूझना पड़ता है। सोमवार को पूरे दिन में कई बार जीटी रोड पर जाम लगा। इस कारण भीषण गर्मी के बीच यात्री खासा परेशान रहे।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि पुलिस विभाग के आला अफसरों से कई बार शिकायत के बाद भी कस्बे में जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। फुटपाथ पर लगातार अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। इस कारण जाम की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। नो इंट्री के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश भी जाम लगने का मुख्य कारण है।

 नो इंट्री सख्ती से लागू करने के बजाय स्थानीय पुलिस ढुलमुल रवैया अपनाए है। फुटपाथ पर दुकानदारों के अतिक्रमण के साथ ही डग्गामार वाहनों का भी अवैध कब्जा पैर पसार रहा है। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कौशल, विजय दुबे, तहसील अध्यक्ष वृजेश कौशल ने एसपी से जाम की समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


उधर कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल का कहना है कि नो इंट्री को सख्ती से लागू कराया जाएगा। कसबा चौकी प्रभारी पुलिस को निर्देश देंगे कि मनमाने तरीके से घुसकर जाम की समस्या पैदा करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें। इसके अलावा वह खुद भी जाम से जनता को राहत दिलाने के लिए कड़े कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें