फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आरोग्य मंदिरों को मिलेगा अपना भवन, प्रधानों से मांगे गए प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने अब आरोग्य मंदिर को स्थायी रूप से स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत छिबरामऊ ब्लाॅक के आठ गांवों में अपने भवनों में आरोग्य मंदिर संचालित किए जाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


ब्लाॅक के बेहटा खास, मुड़िया, मेंदेपुर, कुंवरपुर जनूं, हरिहरपुर, भानपुर, भगवंतपुर और भोगपुर गांवों में फिलहाल आरोग्य मंदिर किराए के भवनों में संचालित हो रहे थे। अब इन्हें स्थायी रूप देने की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर खुबरियापुर के प्रधान बबलू बाथम, कुंवरपुर जनूं के प्रधान प्रतिनिधि आलोक चतुर्वेदी सहित कई प्रधानों ने डाॅ. अजय पाल से मिलकर अपने-अपने गांव के प्रस्ताव दिए।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राहुल मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में सभी संबंधित ग्राम प्रधानों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद विभाग द्वारा आरोग्य मंदिरों के निर्माण के लिए आगे की कार्रवाई करते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोग्य मंदिर बनने से ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उनके गांव में ही सुलभ हो सकेंगी, जिससे उन्हें इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय पर उपचार मिलने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें