फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 11 Mar 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के सभी सवंर्गों के कर्मचारियों ने मंगलवार को विनोद दीक्षित सीएचसी परिसर में सीएमओ कार्यालय के बाहर एक दिवसीय क्रमिक धरना दिया। इस दौरान अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। समस्याओं का समाधान न कराने के आरोप लगा अफसरों को खरी-खोटी सुनाई। चेतावनी दी कि हक व हितों की रक्षा के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


मातृ एवं शिशु कल्याण संघ की जिलाध्यक्ष माधुरी दीक्षित के नेतृत्व में जिले भर के दर्जनों कर्मचारियों ने पहुंचकर सीएमओ दफ्तर का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डा. अशोक सविता ने कहा कि डीएम, एडीएम समेत जिले के अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश देते हैं, लेकिन अफसर उस पर ध्यान नहीं देते।

फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कटियार, मंत्री मान सिंह प्रजापति, मातृ शिशु कल्याण संघ की मंत्री उर्मिला यादव, कुसुम चौहान, डेंटल हाईजेनिस्ट संघ के अध्यक्ष फिरोज आलम, मनोज, एक्सरे टैक्नीशियन बीएचडब्ल्यू के अध्यक्ष शिवरतन सिंह, राम सिंह निर्मल आदि कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कर्मचारी अब अफसरों की लापरवाही से होने वाली दिक्कतें ज्यादा दिनों तक नहीं झेलेंगे। सीएमओ तत्काल समस्याओं का समाधान कराएं। अन्यथा मांगों का निस्तारण न होने तक अब प्रदर्शन का दौर चलता रहेगा।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वेतन समय से नहीं मिलता है। जीपीएफ पासबुक व सेवा पुस्तिकाएं अपूर्ण हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित देयकों का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। जनपद में तैनात एएनएम को वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन नहीं मिल रहा है। धरनास्थल पर मनोज बघेल, अरविंद, एसके कटियार, आरएस कुशवाहा, सुधारानी शाक्य, दिनेश वाजपेयी, हरिकांत ,मान सिंह शाक्य आदि कर्मचारी नेता भी मौजूद रहे।

कर्मचारी की प्रमुख मांगें
ॎ पचास फीसदी डीए मर्जर का भुगतान व अन्य लंबित ऐरियर का भुगतान हो।
ॎ  मृतक आश्रितों की नियुक्ति कर भुगतान दिया जाए।
ॎ कर्मचारियों की अंशदायी पेंशन योजना के तहत इंडेक्स नंबर आवंटन के लिए फार्म भरवाकर इंडेक्स नंबर आमंत्रित किए जाएं।
ॎ स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला पुरुष एवं समस्त कर्मचारियों की एसीपी का लाभ देकर भुगतान दिया जाए।
ॎ जिन कर्मचारियों का बोनस भुगतान लंबित है उन्हें जल्द पेमेंट किया जाए।

कर्मचारी संघों की बैठक आज
कन्नौज। फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कटियार ने बताया कि परिषद के समस्त घटक संघों के अध्यक्षों व मंत्रियों की जिला स्तरीय बैठक 12 मार्च को दोपहर 2 बजे होगी। इसमें समस्त पदाधिकारी उपस्थित हों। ताकि कर्मचारियों के हकों की रक्षा के लिए रणनीति तैयार की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें