फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में फिर मिले 21 नए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बच्चे की थर्मल स्क्रीनिंग से जांच करता कर्मचारी - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में बुधवार को 21 नए कोरोनो पॉजिटिव मिले और 55 मरीज स्वस्थ हुए। नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 1212 हो गई है। इसमें 915 लोग ठीक हो चुके हैं और 289 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। नौ लोगों की मौत भी चुकी है। इस समय 98 हॉटस्पॉट हैं। ठीक हुए मरीजों को 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि बुधवार को खरगपुर हसेरन में 12 वर्षीय किशोरी, छिबरामऊ के मोहल्ला के दीक्षितान में 18 वर्षीय युवक, सात वर्षीय बालक, 27 वर्षीय युवक, हनुमान गढ़ी में 40 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय किशोर, चार वर्षीय बालिका, 75 वर्षीय वृद्ध, इंद्रानगर में 42 वर्षीय महिला, हास्पिटल रोड जेर किला में 49 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसी तरह शहर के सैय्यद मोहम्मद बजिया मुल्ला टोला में 50 वर्षीय अधेड़, 35 वर्षीय युवक, रामा देवी कानपुर निवासी 45 वर्षीय युवक, उमर्दा के बिलंदपुर में 60 वर्षीय वृद्धा, किदवई नगर में 34 वर्षीय युवक, राम किशन नगर में 40 वर्षीय युवक, 18 वर्षीय युवती, नगर पालिका गुरसहायगंज का 30 वर्षीय कर्मचारी, गदनपुर वड्डू निवासी 40 वर्षीय युवक और कुसुमखोर निवासी 40 वर्षीय युवक भी संक्रमित निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें