तालग्राम। सीएचसी पर तैनात एएनएम के संक्रमित मिलने के बाद भी कालोनी सील नहीं की गई। उसे बच्चों और पति के साथ छोटे सरकारी आवास में होम-आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते संक्रमित एएनएम को आवास में बगैर मानक पूरा किए होम-आइसोलेट कर दिया गया।
दो कमरों के आवास में उसके पति और एक, चार और नौ बर्षीय बेटे भी साथ में हैं। छोटे से आवास में एक ही शौचालय, एक ही बाथरुम, किचन है। आवास के आसपास इलाके को भी हॉटस्पॉट नहीं बनाया गया। इससे आसपास आवासों में रह रहे कर्मचारियों में भय है। स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल एरिया सील कराने की मांग की है।