फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में छह मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। बदलते मौसम में लोगों में बुखार की मर्ज बढ़ रही है। कालेज में दो माह में हुई बुखार की जांचों में छह मरीजों को डेंगू की पुष्टि होने पर उन्हें भर्ती कर उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज में प्रतिदिन ओपीडी में एक हजार से दो हजार के बीच मरीज पहुंचकर अपना उपचार करा रहे है। कालेज में बुखार से पीड़ित होकर जाने वाले मरीजों की जब वहां पर तैनात डाक्टरों ने जांच कराई तो दो माह में करीब छह मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई। कालेज प्रशासन ने डेंगू से ग्रसित मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. संजीव ने बताया कि कालेज में दो माह में छह मरीजों मे डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने बताया कि डेंगू के मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। उन्हीं में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें