फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की डेंगू से मौत, जांच में एक मिला पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज/तालग्राम। जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तालग्राम के मवैइया गांव की एक किशोरी की डेंगू से मौत हो गई। जिला अस्पताल में एक मरीज की रिपोर्ट पाजीटिव आई है। जिले में डेंगू से हुईं मौतों की संख्या बड़कर चार हो गई है। स्वास्थ्य विभाग भी डेंगू को लेकर सभी सीएचसी और पीएचसी प्रभारियों को अलर्ट किया है और डेंगू के रोकथाम के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

तालग्राम के मवैइया गांव निवासी जितेंद्र की इकलौती पुत्री प्रियंका (14) अशोक गंगवार मेमोरियल इंटर कालेज में कक्षा 9 की छात्रा थी। छह अक्तूबर से वह बुखार की चपेट में थी। परिजनों ने उसका अमोलर व ताहपुर में झोलाछाप से इलाज कराया। पिता ने बताया कि बुखार में फायदा न होने पर 10 अक्तूबर को कन्नौज शहर चिरैयागंज में स्थित नर्सिग होम में भर्ती कराया। था। जांच में प्लेटलेस कम निकलीं। दोबारा जांच में चिकित्सक ने डेंगू की पुष्टि की। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और बुधवार रात को उसकी मौत हो गई। इकलौती पुत्री की मौत पर मां नीतू देवी व भाई सुमित, अमित का रो-रोकर हाल बेहाल है। कालेज के प्रधानाचार्य डा. रामप्रकाश कटियार, शिक्षक विनोद कुमार, अतुल ने गांव पहुंचकर परिवारिजनों को सांत्वना दी। ग्रामीणों का कहना कि गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। गांव के बीच में बना तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाना है। इसमें गंदगी फैली है, जिससे बीमारियां फैल रही हैं। काफी लोग बुखार की चपेट में हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. यूसी चतुर्वेदी ने कहा कि डेंगू के लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए डेंगू वार्ड अलग से बना दिया गया है। जिसमें इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों को पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
उधर, सितंबर में हुई बारिश के बाद जलभराव की समस्या से डेंगू के मरीज बढ़ गए। सितंबर और अक्तूबर में जिला अस्पताल की पैथालॉजी में हुई जांच में छह लोगों के डेंगू पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। पिछले दिनों मुख्य चिकित्साधिकारी डा. यूसी चतुर्वेदी की बेटी भी डेंगू की चपेट में आ चुकी है। उसको पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में हालत में सुधार न होने व लगातार प्लेटलेस गिरने के कारण उसको कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को भी जिला अस्पताल की पैथालॉजी में एक मरीज के डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें