फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1257 को लगी कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में दस बूथों पर गुरुवार को 1257 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। कर्मचारियों को दूसरी व वृद्धजनों को पहली डोज दी गई।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.गीतम सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रतिदिन जिला चिकित्सालय महिला, पुरुष, मेडिकल कालेज तिर्वा और ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार) टीकाकरण हो रहा है। 60 फीसदी पहले और 40 फीसदी बिना रजिस्ट्रेशन के आए व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रजिस्ट्रेशन कराने वाले 50 फीसदी को टीका लगेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की समस्या है। इससे किसी को टीकाकरण से वंचित नहीं किया जाएगा। फोटो और आईडी कार्ड की कॉपी लेकर टीकाकरण किया जाएगा। आठ मार्च को महिला दिवस के दिन शासन के निर्देश पर तीन विशेष सत्रों का आयोजन किया जाएगा। केवल महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। इस दिन 60 साल से ऊपर की महिलाओं को टीका लगेगा। जिला वैक्सीन प्रभारी इरशाद बेग ने बताया कि जिले में 10 बूथों पर 1230 हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के मुकाबले 866 कर्मचारियों को दूसरी डोज दी गई। वहीं आठ बूथों पर 1600 बुजुर्गों के सापेक्ष 391 को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें