कन्नौज। जिले के फ्रंटलाइन वर्कर्स को सोमवार को आठ अस्पतालों के 18 बूथों पर 768 स्वास्थ्य कर्मियों, होमगार्ड व पुलिस कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जिले में 38.03 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स ने टीकाकरण कराया। इन लोगों को अगला टीका 22 मार्च को होगा।
जिले में सोमवार को वैक्सीन लगाई गई। जिले के आठ अस्पतालों में लगाई गई कोरोना वैक्सीन के दौरान किसी तरह की लापरवाही न हो, इसको लेकर अधिकारी लगाए गए थे। वह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अस्पतालों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश देते रहे। 2005 फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन लगनी थी पर कई वर्कर्र्स वैक्सीन लगवाने नहीं पहुंचे। इसके लिए सीएमओ ने विभागीय अधिकारियों को लगाया है कि वह संबंधित कर्मचारियों के अधिकारियों से संपर्क कर उनको कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि टीकाकरण से किसी तरह से डरने या घबराने की बात नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही किसी तरह की भ्रम या अफवाह न फैलाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. गीतम सिंह ने बताया कि टीकाकरण पूर्ण रूप से सुरक्षित और प्रभावी है। सुरक्षा सिद्ध होने पर ही वैक्सीन का उपयोग किया गया है।