कन्नौज। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर हो रहे प्रदर्शन में स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या अधिक रही। सोमवार को भी जिले के अधिकतर अस्पतालों में कर्मचारियोें ने काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार मांगों पर विचार नहीं करती, प्रदर्शन जारी रहेगा।
जिले के अधिकतर अस्पतालों में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर काम किया। बाद में अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कटियार ने कहा कि शासन से वेतन वृद्धि और पेंशन बहाली समेत 12 मांगे की गई है। मांगे पूरी न होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान बाबू केपी सिंह, सुनील पाठक, सुरेश चंद्र, अजीत कुमार और अजीत राजपूत समेत कई कर्मचारी प्रदर्शन में शमिल हुए।