सदर कोतवाली के बाहर खड़े हाशिम अली के परिजन। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। प्रसूता का गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सदर कोतवाली के गांव अहमदपुर रौनी निवासी हाशिम अली ने परिजनों के साथ गुरुवार को पाल चौराहा स्थित एक नर्सिंग होम में हंगामा किया। इसके बाद सदर कोतवाली पहुंच कर नर्सिंग होम के चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी। इसमें हाशिम अली ने बताया कि तीन जुलाई 2021 को पत्नी सूबी फातमा को प्रसव पीड़ा के चलते नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। यहां गलत ढंग से ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद से पत्नी के पेट में दर्द रहता था।
28 दिसंबर को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने बताया कि पहले हुए ऑपरेशन के दौरान आंत फट गई होगी। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।