सौरिख। कस्बे के अवैध क्लीनिक में इलाज के दौरान पिछले दिनों मासूम की मौत हो गई थी। जांच के लिए पहुंचे एसीएमओ ने आरोपी की पैथोलॉजी की बजाए दूसरे में ताला डलवा दिया। स्वास्थ्य महकमे की यह कार्रवाई कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है।
औरैया के एरवाकटरा कटरा निवासी विमल कुमार के पुत्र आयुष (4 माह) की कस्बे के एक क्लीनिक में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई थी। परिजनों ने चिकित्सक पर गलत इलाज लगाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।
बुधवार को एसीएमओ डॉ. डीपी आर्या व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजहर सिद्दीकी ने बंद अवैध क्लीनिक के साथ ही पड़ोस में स्थित एक पैथोलॉजी में भी ताला डलवा दिया था। जिस पैथोलॉजी में मृतक मासूम की जांच कराई गई थी, उस पर स्वास्थ्य टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की।
एसीएमओ डॉ. डीपी आर्या ने बताया कि अगर गलत दुकान पर ताला लगा है तो उसे खुलवाया जाएगा। मामले की बारीकी से जांच कराई जाएगी।